Headlines

Muzaffarpur Cricket अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी जीता

Muzaffarpur Cricket अंडर - 19 जिला क्रिकेट लीग Muzaffarpur Cricket अंडर - 19 जिला क्रिकेट लीग
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : Muzaffarpur Cricket संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में आज चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को 61 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग

आज स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए जिसमे आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए वहीं अयान ने 27,रवि रोशन ने 25,आर्यन ने 23, बीरू ने 19,आकर्षण ने 19, अंशुमन ने 13 एवम विश्वजीत ने 11 रनो का योग अपनी टीम के लिए दिया।

Shaheed Diwas
Muzaffarpur Cricket अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग


गेंदबाजी में तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अविनाश ने 3,मनीष ने 1,अंकुर ने 1, अभिषेक ने 1,आगाज आलम ने 1 एवम रोहित ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


ज़बाब में खेलने उतरी तेजस क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी।तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित एवम आगाज आलम ने शानदार बल्लेबाजी करते 50 एवम 55 रन अपनी टीम के लिए बनाए इन दोनो के अलावा प्रहर्ष ने 19 एवम दिव्यांशु ने 14 रन बनाए।


आज के मैन ऑफ द मैच तेजस क्रिकेट एकेडमी के रोहित को दिया गया। आज के अंपायर अविनाश कुमार एवम आलोक कुमार थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे।