Headlines

Muzaffarpur Crime News : दरोगा की पिटाई से ऑटो चालक की मौत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 8 June : मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आरपीएफ दरोगा की पिटाई से ऑटो चालक की मौत. मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर ओवर ब्रिज के नीचे आरपीएफ दरोगा की पिटाई से एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद माड़ीपुर से उसके परिजन ने एकत्रित होकर आक्रोशित हो गए और आकर्षित लोगों ने जमादार रमेश की पिटाई कर दी.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

लगभग 3 से 4 घंटे तक माड़ीपुर ओवर ब्रिज के नीचे हंगामा होता रहा. शव को ट्रैक पर रखकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया और परिचालन तीन-चार घंटे तक बाधित रहा. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से चंद कदम दूर माड़ीपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे यह घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाते हुए आरपीएफ दरोगा की जमकर पिटाई कर दी.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

आक्रोशित लोगों ने बताया कि आरपीएफ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अवैध काम करने वालों से वसूली करने हर दिन की जाती है. रात भी मृतक फिरोज पर भी मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर आरपीएफ दरोगा रमेश ने जमकर पिटाई कर डाली. माड़ीपुर निवासी फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने फिरोज को लेकर अस्पताल भागे जहाँ डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोग और आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल मचाने लगे. इस कारण अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा .

Shaheed Diwas


जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि शौच करने गए एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली पर मृतक के मोहल्ले वालों काआरोप है जमादार दौरा पिटाई से मौत हुई है. हंगामा करते लोगों को किसी तरह शांत कराया गया और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Shaheed Diwas

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमादार के पास से मृतक का मोबाइल आधार और पैन कार्ड भी मिला है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि जमादार रमेश प्रसाद सिंह रात 9:00 बजे आए थे मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Shaheed Diwas
All image Credit Deepak Kumar

जमादार ने अपना बचाव करते हुए कहा कि पुल के नीचे लगातार शिकायत मिलती थी कि यहां छिनतई और जुआचलता है, चेकिंग करने आए थे. जांच के बाद आरपीएफ पोस्ट लौट गए. दो गार्ड की तैनाती है सामानों की रखवाली के लिए उनकी पिटाई की जा रही गार्ड की पिटाई की जा रही है. निजी गार्ड की पिटाई की जानकारी मिलने पर जमादार रेलवे ट्रैक होते हुए माड़ीपुर पुल के नीचे पहुंचे थे की भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी और बंधक बना लिया.

Shaheed Diwas

इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर हाजीपुर मुजफ्फरपुर मोतिहारी के बीच रेलवे ट्रैक बाधित हो गया. इस कारण देर रात तक परिचालन बाधित रहा. आसपास की झुग्गी झोपड़ी के सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक पर डेड बॉडी को रखकर प्रदर्शन करने लगे. जिसकी वजह से रेलवे परिचालन बाधित हो गया.

Shaheed Diwas

हंगामा और माहौल बिगड़ते देखें अतिरिक्त पुलिस बल को बुलानी पड़ी. सीआरपीएफ के डीएसपी हेडक्वार्टर भी मौके पर पहुंच गए.लगभग 2:00 बजे रात में मामलों को समझाते हुए एफ आई आर की तैयारी होने लगी और रेलवे परिचालन की शुरुआत हुई.

Shaheed Diwas
File image of Firoz and RPF Inspector


इसके पहले ऑटो ड्राइवर फिरोज की पत्नी ने बताया कि लगभग 9:00 बजे उसके पति रेलवे लाइन के किनारे शौच करने गए थे. आरपीएफ के जमादार ने उन्हें पकड़ लिया और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया और पिटाई कर दी. जिससे वह है पर गिरे और दीवार में चोट लगी. गिरने से दीवार और ट्रैक पर चोट लगी. फिरोज के परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्हें लेकर जुरान छपरा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना जांच का विषय है. सीसीटीवी में भी इसकी पुष्टि की जा सकती है.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

जमादार का कहना है कि नशे की शिकायत और छिनतई की शिकायत मिलने पर माड़ीपुर पुल के नीचे निरीक्षण करने गए थे. वैसे माड़ीपुर ओवर ब्रिज के नीचे अड्डे बाजी तो होती है .आसपास से झोपड़पट्टी भी है. ऑटो चालक की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम में पता चल सकता है जांच का विषय है.

#Muzaffarpurnews