Headlines

Muzaffarpur Crime News : गोरखपुर स्वर्ण व्यवसाई अपहरण कांड का उद्भेदन, बस मालिक ही निकला किडनैपर

Shaheed Diwas
Advertisements

जिसे मुजफ्फरपुर के पानापुर में रखा गया था. पानापुर के ही एक बस मालिक ने उसका अपहरण कर उस इलाके में रखा था. अपहरणकर्ता जय गुरुदेव बस का मालिक ही है.

Muzaffarpur 22 July : गोरखपुर के स्वर्ण व्यवसाई अपहरण कांड का खुलासा, बस मालिक ही निकला किडनैपर, आर्म्स और फिरौती की रकम के साथ गिरफ्तार.


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण हाजीपुर से कर लिया गया था. जिसे मुजफ्फरपुर के पानापुर में रखा गया था. पानापुर के ही एक बस मालिक ने उसका अपहरण कर उस इलाके में रखा था. अपहरणकर्ता जय गुरुदेव बस का मालिक ही है.

Shaheed Diwas
SSP Muzaffarpur Press Conference


बस मालिक को स्वर्ण व्यवसाई के जयगुरुदेव के बस में होने की खबर लग गई थी. खबर मिलने के बाद जयगुरुदेव बस के मालिक पिंटू सिंह ने हाजीपुर से स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण कर लिया. गोरखपुर के बलुआ भवानी के स्वर्ण व्यवसाई कमलेश यादव का अपहरण करने के बाद मुजफ्फरपुर के पानापुर के इलाके में उसे रखा गया. स्वर्ण व्यवसाई से ₹2 करोड़ के सोने और ५लाख की मोती रकम लेने के बाद छोड़ा गया. स्वर्ण व्यवसाई अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद पानापुर ओपी में जाकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई. मुजफ्फरपुर डीएसपी पूर्वी मनोज, डीएसपी टाउन रामनाथ पासवान, सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा की एक टीम बनाई गई अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए.

Shaheed Diwas


पुलिस की विशेष टीम ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम और हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जय गुरुदेव बस के मालिक पिंटू सिंह को ₹5 लाख रूपये, एक हथियार और दो करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया.


मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के बरटैलिया गांव के मृत्युंजय कुमार और पिंटू सिंह के गिरफ्तारी की पुष्टि की. इस अपहरण कांड में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur #Muzaffarpurpolice #Muzaffarpurssp #Crimenews