Headlines

Muzaffarpur Crime News : युवक की हत्या

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 5 july : मुजफ्फरपुर के साहिबगंज थाना अंतर्गत नवा नगर पंचायत में कन्हैया राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. साहेबगंज थाना के नवानगर निजामत गांव में आज सवेरे पहर घर में घुसकर अपराधियों ने कन्हैया की हत्या कर दी.

सवेरे पहर कन्हैया राम अपने घर पर थे.अपराधियों ने उन पर गोली चलाई. जिसकी आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई .कन्हैया राम को नजदीकी पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुजफ्फरपुर भेजा.

SKJ Law College

हत्या के कारणों का स्पष्ट पता तो नहीं चला पर जमीनी विवाद की बात बताई जा रही है. गांव में सवेरे पर हत्या के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.