Headlines

Muzaffarpur Crime News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने शातिर अनिकेत सहित चार अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : मुजफ्फरपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार अपराधियों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अनिकेत को आज मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियार और गाजा भी बरामद हुआ है.डीएसपी टाउन के नेतृत्व में हुई कारवाई.

Shaheed Diwas

अहियापुर थाना के शेखपुर ढाब निवासी शातिर अनिकेत कुमार को अहियापुर थाना के झापहाँ ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. सीतामढ़ी के महिंदवाड़ा के वासुदेव विशुनपुर निवासी छोटू अहियापुर के सिमराहा चतुर्भुज प्रभात कुमार और मोहम्मद पुर निवासी रामस्नेही चौधरी गिरफ्तार हुए हैं.

Shaheed Diwas
Muzaffarpur SSP Jayantkant in Press conference
Shaheed Diwas


मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि शातिर अनिकेत मुजफ्फरपुर के अलावा दिल्ली में भी १४ लाख फलीपकार्ट लूट और पिज़्ज़ा हट लूट को अंजाम दे चुका है.जनवरी 2020 में हुए चर्चित सानू हत्याकांड में भी आरोपित है अनिकेत.

Shaheed Diwas


गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीमें अहियापुर थाना के झापहाँ ओवर ब्रिज के नीचे से दो देसी पिस्टल चार जिंदा कारतूस 1 किलो 625 ग्राम गांजा के साथ शातिर अनिकेत और साथी को गिरफ्तार किया.. अनिकेत एक शातिर अपराधी है और कई मामले दर्ज हैं लूट और हत्या के. सुरेश राम शराब कांड में आरोपी है. छोटू कुमार सीतामढ़ी में जेल जा चुका है. सभी को छानबीन और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

#Crimenews #Muzaffarpurnews