Headlines

Muzaffarpur Crime News : Sahebganj Double Murder 1 Arrested

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर के साहिबगंज में कुछ दिन पहले पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की गोली मारकर हत्या हुई थी. इस डबल मर्डर में एक वीडियो वायरल हुआ था जो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया. इस वीडियो में एक नौजवान हाथ में हथियार लेकर लहरा रहा था. हथियार लहरा रहे युवक के साथ एक चौकीदार भिखारी पासवान भी साथ में था. हथियार लहरा रहे युवक संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक संजीव के पास से देशी कट्टे और 2 गोलियां भी बरामद हुई है. उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है. उसके साथ खड़े चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि साहिबगंज में 4 दिन पूर्व मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और भाई मुकेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के कुछ ही देर पहले संजीव वहां हथियार लेकर मौजूद था और उसके साथ चौकीदार भिखारी पासवान भी मौजूद था. मुजफ्फरपुर में हुए इस डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी. अचानक हुए मछली मारने के विवाद में दो मर्डर से पूरे साहेबगंज इलाके में दहशत व्याप्त हो गया था.

#Muzaffarpur #Muzaffarpurnews #Muzaffarpurcrimenews