www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : सरपंच के पोते की हत्या

April 24, 2022 | by Goltoo

crm (1)

Muzaffarpur 24 April : मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के जाफरपुर में बाइक पर आए अपराधियों ने सरपंच के पोते की हत्या कर दी है. मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र की यह दूसरी खबर है इससे पहले एक 7 वर्षीय बालक को आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में गोली लग गई थी.


पारू थाना क्षेत्र की यह दूसरी घटना में जाफरपुर में सरेआम दिनदहाड़े बाइक पर सवार अपराधियों ने सरपंच के पोते की हत्या कर दी है. मिथिलेश सिंह सरपंच हैं, उनके पोते 21 साल के अमितेश की हत्या हो गई है. अमितेश कुमार बीएससी फाइनल ईयर का स्टूडेंट था. जाफरपुर के इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. गांव के लोग सड़क पर उतर गए हैं और आक्रोशित हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी को शांत कराने की कोशिश में जुट गई है.


21 वर्षीय अमित इससे किसी कार्यवश जाफर पुर चौक पर गया था. इसी बीच बाइक पर सवार अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.गोली उसके गर्दन में लगी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आक्रोशित है.

RELATED POSTS

View all

view all