Headlines

मुजफ्फरपुर दिव्यांग जनों ने अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सुविधाओं की मांग की

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur Disabled people have put some of their proposals before the Sub-Divisional Officer, Muzaffarpur, through their association, in relation to providing various facilities to the Divyangjan group under Section 72 of the Rights Act 2016.

Muzaffarpur 1 December : मुजफ्फरपुर के दिव्यांग जनों ने मुजफ्फरपुर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा है एक पत्र के माध्यम से .मुजफ्फरपुर दिव्यांग जनों ने अधिकार अधिनियम 2016 धारा 72 अंतर्गत दिव्यांगजन समूह को विभिन्न प्रकार के सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में , अपने संघ के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के समक्ष अपने कुछ प्रस्ताव रखे हैं जिनमें प्रमुख हैं…

Shaheed Diwas

1) अपने कार्यालय से एक ऐसा आदेश पत्र जारी करें की पश्चिमी अनुमंडल मुजफ्फरपुर कार्यालय में हम सभी अनुमंडल क्षेत्र के PWD संघ के साथ महीना में कम से कम एक बार माननीय अनुमंडल पदाधिकारी महोदय जी के अध्यक्षता में बैठक हो , जिसका दिनांक आज ही निर्धारित कर दिया जाए ।

2) माननीय पदाधिकारी महोदय एक ऐसा आदेश पत्र अपने कर कमलों से जारी कि जाए की पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र के सभी 7 प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय // अंचल अधिकारी महोदय के अध्यक्षता में हमारे सभी प्रखंड स्तरीय PWD संघ के साथ सादर पूर्वक आदर भाव के साथ संबंधित सभी माननीय प्रखंड के पदाधिकारी महोदय के उपस्थिति में कमसे कम महीना में एक बार बैठक हो ,
जिस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहे प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत टोला मुहल्ला में निवास कर रहे हैं ,
एकदम अंतिम से अंतिम दिव्यांगजन जो बेड बिस्तर पर पड़े रहते हैं घर से कहीं बाहर निकलने में सक्षम नहीं है उस तरह के दिव्यांगजन प्रखंड क्षेत्र के उनका हर एक समस्या का समाधान प्रखंड स्तरीय किया जाए ।

3) माननीय पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय पश्चिमी अनुमंडल मुजफ्फरपुर क्षेत्र सादर पूर्वक विनम्र निवेदन है कि सभी थाना अध्यक्ष महोदय एवं उप थानाध्यक्ष महोदय के नाम से एक ऐसा आदेश पत्र जारी की जाए हमारे किसी भी ग्राम पंचायत में निवास कर रहे PWD संघ के प्रतिनिधि का किसी तरह का जमीनी विवाद घर के आस-पास कोई व्यक्ति दिव्यांग एवं कमजोर समझ कर उनको सता रहा हो झगड़ा लड़ाई में फसा रहा हो या किसी तरह के कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग के पदाधिकारी PWD के घर पर पहुंच करके कंप्लेन दर्ज करेंगे ।

Shaheed Diwas

4) माननीय पदाधिकारी महोदय सादर पूर्वक विनम्र निवेदन यह है
कि पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र के सभी 7 प्रखंड में हमारे दिव्यांगजन/PWD संघ के प्रतिनिधि के लिए प्रखंड मे हर पदाधिकारी कर्मचारी आदर भाव से व्यवहार करें साथ ही बैठने के लिए एवं स्वच्छ पीने का पानी का व्यवस्था रखें ।

5) माननीय अनुमंडल पदाधिकारी महोदय ऐसा आदेश पत्र जारी करें की अधिकार अधिनियम 2016 धारा 72 के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन के किसी भी तरह का काम प्राथमिकता के आधार पर पहले होना चाहिए ।

6) मुजफ्फरपुर जिला सदर स्पताल में स्पेशल बोर्ड बैठता है , दिव्यांगजन के लिए जो प्रमाण पत्र बनाया जाता है ,
हर मंगलवार को उस दिन श्रवण दिव्यांग के लिए सुनने की क्षमता की जांच ऑडियोमीटर एवं ऑडियोलॉजिस्ट की उत्तम व्यवस्था करने की कृपा की जाए , कारण है क्योंकि हर ग्रामीण क्षेत्र से कमजोर वर्ग के दिव्यांग जो पहुंचते हैं सदर हॉस्पिटल में उनको यहां व्यवस्था ना होने के कारण पटना पीएमसीएच या आईजीआईएमएस भेजा जाता है आवागमन में समय के हनन साथ ही आर्थिक कमजोरी से जूझना पड़ता है ।

7) माननीय पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी महोदय एक ऐसा आदेश पत्र जारी किया जाए कि प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन के लिए रैम्प का व्यवस्था हो जिससे व्हीलचेयर या ट्राई साइकिल आसानी से कार्यालय तक आवागमन कर सके एवं नि:शुल्क लिखा हुआ दिव्यांगजन के लिए शौचालय का व्यवस्था हो ।

8)- सभी प्रखंड में अधिक से अधिक दो और कम से कम एक व्हीलचेयर हमेशा के लिए रखने की व्यवस्था की जाए ताकि दिव्यांगजन आए तो उनको वह सुविधा दिया जा सके कार्यालय तक पहुंचने में ।

9)-सभी दिव्यांगजन को प्रधानमंत्री आवास या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय।

10) -सभी दिव्यांग जन को अन्त्योदय योजना के तहत जोड़ा जाय।

11) -सभी दिव्यांग जन को 18 से 60 के अंदर आयु वाले का मनरेगा जॉब कार्ड बने। सभी जॉब कार्ड धारी को मनरेगा में स्कील डेवलप्मेंट के तहत विशेष ट्रेनिंग देकर रोजगार मिले।मेठ का काम,पानी पिलाने का काम मिले।वनपोषक के रुप मे बहाली हो।बकरी शेड,गाय शेड बनाकर-गाय-बकरी ,बैंक से लोन के द्वारा क्रय करा कर, आत्म निर्भर बनाया जाय।

12) -जीविका के माध्यम से दिव्यांग जनों को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ कर आत्म निर्भर बनाया जाय।

13) दिव्यांग बच्चों को निजी विद्यालयों में,प्रथम वर्ग में RTE (शिक्षा का अधिकार)के तहत फ़्री नामांकन करा कर, प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक की पढाई फ़्री कराई जाय।

14) आगामी 3 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल चयन किया गया पानी टंकी चौक के नजदीक जुब्बा सहनी पार्क से सटे हुए ऑडिटोरियम में रैम्प की सुविधा नहीं है जो व्हीलचेयर वाले दिव्यांग बंधु कार्यक्रम में शामिल कैसे हो पाएंगे .

निवेदक, मुजफ्फरपुर PWD संघ जिला कार्यक्रम समन्वयक,लालू तुरहा.