Headlines

Muzaffarpur District Cricket के छठे मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की शानदार की जीत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 25 October : Muzaffarpur District Cricket Association द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने यंग मेन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur District Cricket

सीनियर लीग के छठे मैच में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की शानदार की जीत।

आदिल हुए मैन ऑफ द मैच।

यंग मेन क्लब को 7 विकेट से हराया।


आज स्थानीय खेल मैदान में यंग मेन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए। जिसमें धनंजय ने सर्वाधिक 18 रन , अभिषेक ने 10 रन एवं अजहर ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से आदिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए वही चंदन ने 3 , दिव्यप्रकाश ने 2 एवं कृष्णकांत ने 1 विकेट लेने में सफल प्राप्त की।

Muzaffarpur District Cricket
Muzaffarpur District Cricket


ज़बाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए 74 रन बना लिए।
बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से साहिल ने नाबाद 47 रन बनाए वही टिंकू ने नाबाद o रन बनाए।
गेंदबाजी में यंग मेन क्रिकेट क्लब के तरफ से रवि ने 2 एवं अनिल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मैच के मैन बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के आदिल को दिया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवम आलोक कुमार वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।