Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur District Cricket League U14 जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की लगातार दूसरी जीत। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में आज प्रेरणा स्पोर्टिंग ने पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी को 164 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की ।

Muzaffarpur District Cricket League


आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 229 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमें प्रेरणा स्पोर्टिंग के तरफ से अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए वही आलेख पाठक ने 33, रूद्र ने ताबड़तोड़ 34, लक्ष्य ने 20, आदित्य शर्मा ने 15 एवं ओम अनीश ने 11 रनों की पारी खेली।

Muzaffarpur District Cricket League
Muzaffarpur District Cricket League for representation


पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष गुप्ता ने तीन एवम जीशान ने दो विकेट लेने में सफलता हासिल की। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 13 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से गौतम ने नाबाद 24 रन बनाए वही जीशान ने 14 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग

https://youtu.be/_YErFfNb1mI

क्लब के तरफ से वाजिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण चार विकेट झटके वही आसिफ को तीन अभिषेक को एक एवं रोहण मिश्रा को एक विकेट हासिल हुआ। आज के मैन ऑफ द मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग के गेंदबाज वाजिद को दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.