LS College प्रथम विश्व ध्यान दिवस धूमधाम से मनाया गया
December 21, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 21 December : LS College में प्रथम विश्व ध्यान दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस विशेष अवसर पर ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के सहयोग से एक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया. ध्यान सत्र में कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी भाग लिया. ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान के महत्व के बारे में बताया गया.
LS College प्रथम विश्व ध्यान दिवस
मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि ध्यान एक ऐसी शक्तिशाली तकनीक है जो तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करती है. प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि ध्यान हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है. यह न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व ध्यान दिवस मनाने का फैसला इस बात का प्रमाण है कि विश्व भर में ध्यान के महत्व को समझा जा रहा है।

प्राचार्य प्रो राय ने संयुक्त राष्ट्र के 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान और उसकी वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है. उन्होंने आगे कहा कि लंगट सिंह कॉलेज हमेशा से छात्रों को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. कॉलेज में समय-समय पर योग एवं ध्यान शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि छात्र ध्यान और योग के माध्यम से स्वयं को शांत और केंद्रित कर सकें. प्राचार्य ने कहा कि विश्व ध्यान दिवस मनाने से लोगों में ध्यान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग ध्यान का अभ्यास करेंगे.
B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास https://t.co/YxHBJ28izm #Muzaffarpur @DineshCRai pic.twitter.com/pBG6NCZUkz
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 21, 2024
ध्यान सत्र में बीके डॉ फ़नीश चन्द्र, बीके आशा तथा बीके मनीषा ने प्रतिभागियों को ध्यान की विभिन्न बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा ध्यान के विभिन्न प्रकारों, इसके लाभों और ध्यान करने की सही विधियों के बारे में विस्तार से बताया. सत्र में प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो संजीव मिश्रा, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ मणिभूषण, डॉ अरुण कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ धीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all