Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 December : RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में स्नातक थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए इतिहास में असाइनमेंट लेखन पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

RDS College इतिहास विभाग

मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक व सीनेट सदस्य डॉ संजय कुमार सुमन ने कहा कि असाइनमेंट लेखन एक प्रकार का शोध लेखन है। यह छात्रों के अंदर शोध कौशल को बढ़ावा देता है। असाइनमेंट लेखन की प्रविधि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्षक के साथ परिचय, मुख्य भाग, निष्कर्ष और परिशिष्ट का जिक्र बारीकी से करना होता है। असाइनमेंट में प्रश्न सूत्र कब, कहां, क्यों, कौन और कैसे पर कार्य करने होते हैं।

RDS College
RDS College इतिहास विभाग में असाइनमेंट लेखन पर वर्कशॉप का आयोजन

असाइनमेंट तैयार करने के लिए आलोचनात्मक सोच, शोध और अच्छी तरह से संरचित लेखन का मिश्रण आवश्यक है। लेखन प्रारूप का ध्यान अवश्य रखना होता है जिसमें परिचय, शोध प्रबंध विवरण पत्र, मुख्य भाग, निष्कर्ष एवं ग्रंथ सूची पर ध्यान देना आवश्यक है। लेखन कार्य में व्याकरण की शुद्धि भी अनिवार्य है।

Advertisements
RDS College
RDS College इतिहास विभाग में असाइनमेंट लेखन पर वर्कशॉप का आयोजन

इतिहास में असाइनमेंट लेखन शोध कौशल को बढ़ावा देता है: संजय सुमन


विभागाध्यक्ष डॉ एम एन रजवी ने कहा कि इस वर्कशाप का उद्देश्य छात्रों को असाइनमेंट लेखन की सही प्रक्रिया, तकनीक और आवश्यकताओं के बारे में जागरूक करना है, ताकि वह अपने शोध लेखन कार्यों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सके। इतिहास में असाइनमेंट लेखन शोध कौशल को बढ़ावा देता है: संजय सुमनलेखन छात्रों के अंदर सोचने की क्षमता, साक्ष्य जुटाने की कला और लाइब्रेरी का उपयोग करने की क्षमता का विकास करता है।

डॉ ललित किशोर ने लेखन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि असाइनमेंट लेखन प्रक्रिया का बुनियादी प्रारूप, विषय का अवलोकन और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के वर्कशॉप से छात्रों के अंदर लेखन क्षमता का विकास होता है। इस वर्कशाप के आयोजन के लिए उन्होंने इतिहास विभाग के सभी शिक्षकों को साधुवाद दिया।

वर्कशॉप में छात्रों ने असाइनमेंट प्रस्तुत किये और विभिन्न ऐतिहासिक विषयों पर अपने विचार साझा किये।
वर्कशॉप में डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ मनीष कुमार शर्मा ने अपना विचार प्रस्तुत किया और छात्रों को बेहतर असाइनमेंट लिखने के लिए प्रेरित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.