Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 August : नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर चेस क्लब द्वारा आयोजित North Point Inter School Chess चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

North Point Inter School Chess चैंपियनशिप

दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले के 25 स्कूलों के 210 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों में निम्न खिलाड़ी शीर्ष पर चल रहे हैं—
अंडर-7 बालिका वर्ग: प्रेरणा चौधरी एवं स्नेहा प्रिया 2-2 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।
अंडर-9 बालिका वर्ग: ईसानी सवर्ण, अभिजिता तिरुवेदी, अद्विका सान्या एवं प्रतिष्ठा रावत 2-2 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही हैं।
अंडर-11 बालिका वर्ग: अलाव्या एवं श्यामली 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।
अंडर-13 बालिका वर्ग: अग्रिमा राज 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही हैं। वहीं नव्या भी इस वर्ग में शीर्ष खिलाड़ियों में बनी हुई हैं।

North Point Inter School Chess चैंपियनशिप
North Point Inter School Chess चैंपियनशिप


अंडर-15 बालिका वर्ग: नव्या गोयनका 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही हैं।
अंडर-17 बालिका वर्ग: चेतना गोयनका एवं आग्या जायसवाल 3-3 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।
अंडर-7 बालक वर्ग: रुद्र कुमार सिंह, नमन कृष्णा, चेतन गोयनका एवं श्रेयस मिश्रा 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
अंडर-9 बालक वर्ग: आयुष्मान, एकांश, नमन चौधरी, दिव्यांश राज एवं मानवीक मुकेश 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।

Advertisements
North Point Inter School Chess चैंपियनशिप
North Point Inter School Chess चैंपियनशिप


अंडर-11 बालक वर्ग: रेयांस, युवान, आतिफ जावेद, युगराज एवं उद्भव कपूर 3 में 3 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
अंडर-13 बालक वर्ग: यश रमन, अंश राज, अंश गौतम, आकाश कुमार, अनादि एवं श्रेयस भट्टाचार्य 2 में 2 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
अंडर-15 बालक वर्ग: प्रनीत सिन्हा, अनमोल दास, आरव एवं एमडी रिहान फिरदौस 2 में 2 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।
अंडर-17 बालक वर्ग: श्रेयस राज एवं कुमार सानू 2 में 2 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।


मुजफ्फरपुर चेस क्लब के निदेशक आभास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह कल दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है और सभी वर्गों में रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं।
इस अवसर पर नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल के विभू सर, खेल शिक्षक कुनाल सर, अंकित सर, संजना शर्मा, निभा सिंह, तुलसी कुमारी, शिवम कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.