Headlines

Muzaffarpur District Weightlifting Association का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन

Muzaffarpur District Weightlifting Association का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन Muzaffarpur District Weightlifting Association का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन
Advertisements

Muzaffarpur 19 January : मुजफ्फरपुर के चंद्र विला परिसर में आयोजित बैठक में Muzaffarpur District Weightlifting Association का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया, अंजनी कुमार ओझा पुनः अध्यक्ष चुने गए।

Muzaffarpur District Weightlifting Association

आज स्थानीय चंद्र विला परिसर में मुजफ्फरपुर ज़िला भारोत्तोलन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा ने की, जिसमें मुजफ्फरपुर ज़िला भारोत्तोलन संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।

बैठक के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर बिहार भारोत्तोलन संघ की योजना एवं विकास समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार केशरी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Muzaffarpur District Weightlifting Association का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन
Muzaffarpur District Weightlifting Association का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन

पुनर्गठित संघ में अंजनी कुमार ओझा को अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मणि एवं कुंदन राज को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी दिलमोहन झा को सौंपी गई, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में श्रेया श्रुति एवं दीपक कुमार का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक अभिमन्यु को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रागनी ठाकुर एवं आशीष कुमार को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान संघ के पूर्व सचिव अभय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने ज़िले में भारोत्तोलन खेल के विकास हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *