Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 19 January : लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में आयोजित Bihar Rural League ट्रायल के पहले दिन ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों के 87 खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया।

Bihar Rural League 87 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Bihar Rural League टीम के चयन हेतु मुजफ्फरपुर में पहले दिन का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ट्रायल स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Bihar Rural League के लिए मुजफ्फरपुर में पहले दिन का ट्रायल संपन्न
Bihar Rural League के लिए मुजफ्फरपुर में पहले दिन का ट्रायल संपन्न

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल में जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन खेल के माध्यम से चयनकर्ताओं के समक्ष किया। खिलाड़ियों में ट्रायल को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Advertisements
Bihar Rural League के लिए मुजफ्फरपुर में पहले दिन का ट्रायल संपन्न
Bihar Rural League के लिए मुजफ्फरपुर में पहले दिन का ट्रायल संपन्न

रूरल लीग के संयोजक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल के दूसरे दिन भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंजीकरण हेतु सुबह 9 बजे मैदान में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस ट्रायल में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके अथवा पंजीकृत खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते हैं, जबकि अन्य सभी योग्य खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ट्रायल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और बिहार क्रिकेट को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.