Muzaffarpur District League Super Six Match Update संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत
May 13, 2022 | by Goltoo
संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत
Muzaffarpur 13 May : संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की पहली जीत। जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मुकाबले में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया।


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के चौथे मुकाबले में आज स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 30 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सचिन ने 27,महावीर ने 21,सौरव ने 15 एवं विवेक ने 11 रन बनाए।
Bihar Weather News : बिहार वज्रपात से 5 लोगों की मौत – GoltooNews https://t.co/MVmM423Nz8 #BiharNews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 12, 2022

गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शौर्य ने 3,दिवाकर ने 2,सचिन ने 2,हिमांशु ने 1 एवं सफदर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत के लिए 114 रन बना लिए।

संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 33,दिवाकर ने 22 अमन ने 17 एवं सचिन ने 13 रन बनाए।




गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से महावीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार 5 विकेट लिए जबकि सरफराज,सौरव एवं सचिन को एक एक विकेट प्राप्त हुए।
आज के मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के शौर्य को दिया गया।


Muzaffarpur District Cricket League Super Six Update – GoltooNews https://t.co/CZSpqxUHa4 #Muzaffarpur #Cricket
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 12, 2022






आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर मुरारी थे।
कल का मैच: भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी।
#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all