www.goltoo.in

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में फिर एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, मजदूर के उड़े चीथड़े

May 12, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (19)

मुजफ्फरपुर में फिर एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ,मजदूर के उड़े चीथड़े


Muzaffarpur 12 May : मुजफ्फरपुर में फिर एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है धमाके में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढा डम्बर इलाके में में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. फैक्ट्री के कंप्रेसर मशीन में जोरदार ब्लास्ट हुआ. इससे छत और दीवार के टुकड़े टुकड़े हो गए. मौके पर काम कर रहे मजदूर एक मजदूर की मौत हो गई.मजदूर मोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. मजदूर के शव के चीथड़े उड़ गए. खोपड़ी के परखच्चे हो गए. वहां काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हो गए. धमाके के बाद उस इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मोतीपुर थाना के मुकेश कुमार मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए.

Whatsapp image Motipur Ice-cream factory blast

धमाके की आवाज ३ किलोमीटर तक सुनाई पड़ी

धमाका इतना जोरदार था कि 3 से 4 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी. ग्रामीणों के कथन के अनुसार फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी इसका विरोध भी ग्रामीणों ने किया था.


गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2021 को भी बेला औद्योगिक परिसर में एक नूडल फैक्ट्री में बॉयलर के फटने से 7 मजदूरों की मौत हो गई थी. इसक धमाके की आवाज भी 5 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक सुनाई पड़ी थी. आस पड़ोस के मकान भी ध्वस्त हो गए थे. इसके कुछ ही दिनों बाद मनियारी में भी एक प्लास्टिक के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुई थी.

दुर्घटनाओं के बाद जांच किया सिलसिला शुरू हो जाता है पर जांच के परिणाम का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाता है. जाँच की खानापूर्ति और प्राथमिकी होकर रह जाता है.

#Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all