Muzaffarpur 28 August : Muzaffarpur में 29 अगस्त से अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर, 2 सितंबर को राज्य ओपन रैपिड शतरंज में 125 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
Muzaffarpur : अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पूरी
कलमबाग रोड Muzaffarpur स्थित आदर्श छात्रावास मैरिज हॉल में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में बालक-बालिकाओं के लिए उपलब्ध 40 सीटों पर प्रविष्टियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, 2 सितंबर को होने वाली राज्य ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में 125 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
प्रतियोगिता निदेशक राजीव कुमार रंजन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा के प्रशिक्षण शिविर के लिए निर्धारित 40 सीटों पर खिलाड़ियों की प्रविष्टि पूरी हो गई है। शिविर का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि शहर पहुंचने पर अंतर्राष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता को लेकर भी खिलाड़ियों में उत्साह है और अब तक 32 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 125 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कराई है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 15 जिलों के खिलाड़ियों की भागीदारी प्रस्तावित है। इससे मुजफ्फरपुर में होने वाले इस शतरंज आयोजन को व्यापक प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। प्रशिक्षण शिविर और रैपिड प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी एवं रेटेड खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी मिलेगा।
Muzaffarpur के रौनक और प्रभात का बिहार जूनियर टीम में चयन, छत्तीसगढ़ में BC Roy Trophy के लिए दिखाएंगे दम https://t.co/gcKyIf3APE #Football #Muzaffarpur #Bihar pic.twitter.com/3YreOQRSbo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 26, 2026
आयोजन समिति में संजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिन्हा, ज्ञानेंद्र कुमार दीपू, हरि ओम और अमित चंदन सहित मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सभी सदस्यों को शामिल किया गया है। आयोजकों ने प्रतियोगिता और प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.