www.goltoo.in

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament 2nd Day जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी एवं बबलू इलेवन विजयी

November 2, 2023 | by Goltoo

ksn

Muzaffarpur 2 November : K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मेजबानी तथा क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के अभूतपूर्व सहयोग से द्वितीय के• एन• सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 आज का प्रथम मैच डीएवी स्कूल और जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के बीच तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन एवं कैप प्रबंधक रंजन कुमार के नेतृत्व में खेला गया। मुख्य अतिथि के रुप में इंडियन बैंक धर्मपुर शाखा के प्रबंधक आदित्य कुमार एवं सहयोगी अवधेश कुमार शामिल हुए।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament
K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि पहले मुकाबले में डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 90 रन बनाए और जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाया और मुकाबले को पांच विकेट से जीता मैन ऑफ द मैच आनंद कुमार को दिया गया जिसे सर्वाधिक 39 रन बनाए और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament
K.N. Sahay Memorial Cricket Tournament

दूसरा मुकाबला बबलू इलेवन और मधुबनी स्पोर्टस फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें मधुबनी स्पोर्टस फाउंडेशन ने बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए जवाब में बबलू 11 क्रिकेट क्लब 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया मैन ऑफ द मैच आकाश ओझा को दिया गया।

#cricket #muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all