Headlines

Muzaffarpur News सेना भर्ती कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं सेना के वरीय पदाधिकारी के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर समीक्षा

Muzaffarpur News Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 June :Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर स्तिथ चक्कर मैदान सेना भर्ती कार्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी एवं सेना के वरीय पदाधिकारी के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर समीक्षा की गयी। जिसमें अपर समाहर्ता आपदा, डीएसपी होमगार्ड, नजारत, कार्यपालक अभियंता भवन, डीपीआरओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसमें मुख्य रूप से चल रहे तैयारियों का जायजा लिया।

Muzaffarpur News
सेना भर्ती कार्यालय

आवासन हेतु पंडाल, दौड़ ट्रेक मैदान, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था का मुआयना किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी को इस बावत ससमय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सेना भर्ती निदेशक कर्नल रोमिल विश्वास ने जिला प्रशासन से मोबाइल टॉयलेट सीसीटीवी टैंकर जलदूत, दवा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने 14 की शाम तक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देष दिया।

#Muzaffarpur #news #army_recruitment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *