Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 June : Muzaffarpur Football League आज दिनांक 12 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 23 वा मैच जागृति फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।

आज के खेल का शुभारंभ सरवर हुसैन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी चंदन कुमार कार्यालय सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन, त्रिलोकी प्रसाद , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन अनिल कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब एक गोल से आगे थी । मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से विक्रम ने 34 वें मिनट में गोल किया।

Muzaffarpur Football League
Muzaffarpur Football League

खेल के अंत में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब ने जागृति फुटबॉल क्लब को 01 गोल से पराजित किया।

Advertisements

निर्णायक के रूप में मुहम्मद करार,मुहम्मद सलाउद्दीन,और सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई। टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 13 06 2023 को युग बॉयज फुटबॉल क्लब और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा

#football #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.