Headlines

Muzaffarpur News : एलएस कॉलेज पत्रकारिता विभाग में कंप्यूटर लैब की शुरुआत

muzaffarpur news computer lab in department of journalism muzaffarpur news computer lab in department of journalism
Advertisements

Muzaffarpur 3 May : Muzaffarpur News एलएस कॉलेज बीएमसी, पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं का कंप्यूटर लैब शुरू।
बीएमसी विभाग के समन्वयक डॉ राजीव कुमार झा ने बताया कि पत्रकारिता के तीनों पार्ट के छात्र छात्राओं का सीएआर अर्थात कंप्यूटर सहायता रिपोर्टिंग की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। यह कंप्यूटर ट्रेनिंग एलएस कॉलेज में नवनिर्मित एवं अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से कराया जा रहा है।

एलएस कॉलेज पत्रकारिता विभाग में कंप्यूटर लैब की शुरुआत
एलएस कॉलेज पत्रकारिता विभाग में कंप्यूटर लैब की शुरुआत


डॉ झा ने बताया कि कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट के प्रसार ने पत्रकारों के काम करने के तरीके को बदल दिया है। अतः छात्रों को कंप्यूटर के माध्यम से कॉपी लिखने, संपादित करने और ग्राफिक्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। कंप्यूटर लैब में ट्रेनिंग रिसोर्स पर्सन एवं कंप्यूटर एक्सपर्ट प्रो आनंद किरण के द्वारा दी जा रही है।


कंप्यूटर लैब की ट्रेनिंग के दौरान संसाधन पुरुष डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर,आनंद किरण, डॉ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

#Muzaffarpur #news #lscollege