Headlines

Muzaffarpur News : कलमबाग रोड में बूढ़े व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 22 June : मुजफ्फरपुर के कलमबाग रोड में कल एक बूढ़े व्यक्ति का शव एक बंद घर के बाहर मिला. कलमबाग रोड में सभी एटीएम के पीछे एक घर के बाहर शव मिलने से थोड़ी देर तो लोगों में सनसनी फैली पर जानकारी मिली कि इसी बंद घर के बाहर कई वर्षों से रहता था और मांग मांग मांग कर अपना भरण-पोषण करता था.

Service Regularization
Service Regularization

लगभग 80 वर्षीय मृत बूढ़े व्यक्ति के पास कोई जाने से भी कतरा रहे थे कई दिनों से बीमार होने के कारण पूरे शरीर पर घाव के भी निशान थे.वार्ड पार्षद संतोष साहेब को सुचना दी गई. वार्ड पार्षद संतोष साहब ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी. मृत व्यक्ति की पहचान बताने में सभी असमर्थ थे.

Service Regularization
Service Regularization

दो-तीन सालों से हुआ है बंद घर के बाहर रहता था और इस कारण वह मानसिक रूप से कमजोर और बीमार भी था. पार्षद संतोष ने ही अंतिम संस्कार के सभी इंतजाम किये और मुक्तिधाम तक मृतक का साथ निभाया.

#Muzaffarpurnews #Kalambagh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *