Headlines

Muzaffarpur News : कल्याणी से मोतीझील जाने का रास्ता बंद ?

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : अब से 3 दिनों (ज्यादा भी) के लिए बंद हो गया कल्याणी से मोतीझील जाने का रास्ता. कल्वर्ट निर्माण को लेकर कल्याणी से मोती झील या कल्याणी की तरफ आप नहीं आ जा सकते हैं, पूरी तरह से बंद हो गया है. वैकल्पिक रास्ता जवाहरलाल रोड होकर है. जवाहरलाल रोड होकर हरिसभा छोटी कल्याणी केदारनाथ रोड होकर आप आना जाना कर सकते हैं. जवाहरलाल रोड हो कर रहे हो बीबी कॉलेजिएट गली से मोतीझील आ सकते हैं पर कल्याणी नहीं जा सकते.

Shaheed Diwas


आने वाले बरसात में जल जमाव नहीं हो, इसके लिए कल्वर्ट का निर्माण कल्याणी चौक पर कराया जा रहा है. बड़े नाले पर पहले से बनाए गए स्ट्रक्चर को लगा कर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण होगा. यह बड़ा नाला जो शहर के पानी को लेकर खबरा आउटलेट में निकालता है. जिसकी गहराई साफ होने के बाद 12 फ़ीट निकली है. इस होकर पानी का निकासी सही से नहीं होने की वजह से शहर में जलजमाव हो जाया करता है. मोतीझील कल्याणी मैं तो हल्की फुहार में ही पानी लग जाता है, जलजमाव हो जाता है. जिससे व्यवसाई और आने जाने वालों को बहुत परेशानी होती है.

Shaheed Diwas


गौरतलब है कि कलमबाग चौक पर भी कल्वर्ट बनाए जा रहे हैं,15 दिनों के लिए बंद किया गया रास्ता जो 48 दिनों से निर्माण कार्य जारी है पर अभी तक उसकी उसे खोला नहीं जा सका है. लोग जबरदस्ती आना-जाना करते हैं, दो पहिए ऑटो वाले उधर से जबरदस्ती निकलते हैं पर आम जनता के लिए उसे अभी नहीं खोला गया है क्योंकि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है.
आपको बता दें 30 मई को जिलाधिकारी द्वारा दी गई.

Shaheed Diwas


डेडलाइन खत्म हो गई थी जो थी निर्माण एजेंसियों को खोदे गए गड्ढों को या नालों का निर्माण करने के लिए पर 30 मई को समाप्त हो गया है. अभी तक के कार्य भी समाप्त नहीं हुआ है. अगली बैठक में जिलाधिकारी हो सकता है बड़ी कार्रवाई करें निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध. मुजफ्फरपुर की हालत नारकीय बनी हुई है लोगों का आना जाना किसी भी इलाके में बहुत ही मुश्किल है. साथ साथ सड़कों की स्थिति नालों के निर्माण की वजह से और खराब हो गई है साथ में ट्रैफिक की स्थिति बहुत बुरी होती है.

Shaheed Diwas
पहले से बनाए गए स्ट्रक्चर को लगा कर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण होगा

ट्रैफिक संभालने के लिए प्रशिक्षित के ट्रैफिक पुलिस वाले भी नहीं है मुजफ्फरपुर में किसी भी चौराहे पर जैसे तैसे ट्रैफिक को संभाला जाता है. कुछ जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल सिग्नल लगे हैं पर उनका अभी इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है, वह जलते बुझते रहते हैं लोग आते जाते रहते हैं. अभी तो कंपनीबाग़ और जिलाधिकारी आवास के सामने ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं पर शहर के और भी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाई जा रही है.

Shaheed Diwas
traffic light in Muzaffarpur

आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है पर वर्तमान में मुजफ्फरपुर की हालत तो बहुत ही खराब है. जिसका नतीजा है आम जनता भी परेशान है और व्यवसायी व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं.

#kalyanimuzaffarpur #muzaffarpurnews