Muzaffarpur News
Advertisements

कोरोना की बीमारी में 2 साल कावड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए नहीं होने दिया गया सावधानियों को लेकर. दो वर्ष बाद शुरू हुए कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था. पहलेजा से लेकर गरीब नाथ मंदिर तक बाबा के दरबार में पहुंचने का उत्साह श्रद्धालुओं में चरम पर था.

Photo Credit @Deepak

Muzaffarpur 25 July : मुजफ्फरपुर में कांवरिया यात्रा के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. कोरोना की बीमारी में 2 साल कावड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए नहीं होने दिया गया था सावधानियों को लेकर. दो वर्ष बाद शुरू हुए कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था. पहलेजा से लेकर गरीब नाथ मंदिर तक बाबा के दरबार में पहुंचने का उत्साह श्रद्धालुओं में चरम पर था.

Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak


‘बोल बम के नारा बा बाबा एक सहारा बा बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर ‘है. इस तरह के नारों से गूंज उठा था कांवरिया पथ. राम दयालु सिंह कॉलेज के परिसर में तो तिल भर की जगह नहीं थी. नाचते गाते कांवरियों की टोली रास्ते भर दिखे. शिविर लगाए सेवकों की भी सेवा करने की आस्था देखने को बनती है. शिवमय माहौल में आपके लिए चित्रों को संजोया है.

Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak


श्रद्धालु जैसे-जैसे बाबा गरीबनाथ धाम के नजदीक आ रहे थे उनका उत्साह उतना ही बढ़ते जा रहा था और उनकी थकान गायब हो रही थी. खास बात तब होती है जब का कांवरिया रामदयालु नगर से शहर में प्रवेश करते हैं तो वह लगता है कि अब बाबा का दरबार आ गया बाबा नगरी पहुंच गए हैं. वैसे मुजफ्फरपुर को बिहार का बाबा नगरी और बिहार का देवघर भी कहते हैं.

Advertisements
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak
Photo Credit @Deepak

रास्ते भर में जितने भी कॉलेज और स्कूल हैं सभी में शिविर लगाए गए थे. एक स्कूल को छोड़कर एक विद्यालय के सामने लिखा था कांवरियों का प्रवेश निषेध है. इनके अलावा जो भी जगह बन पड़ा और चाहे पेट्रोल पंप को कोई दुकान हो बड़े शोरूम हो या स्कूल विद्यालय होटल सभी ने खुले दिल से कांवरियों का स्वागत किया और सेवा भी की.

#Garinathmandir #Babanagri #Deoghar #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.