Muzaffarpur News
Advertisements

World Environment Day 5 June : सबों के सच्चे प्रयास से बचेगा पर्यावरण :-डॉ अमिता शर्मा

*एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार को पौधा भेंट कर विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई।
*पर्यावरण की रक्षा को लेकर कॉलेज शिक्षक गण, कर्मचारी गण, एनएसएस के कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के छात्र छात्राओं ने शपथ लिया।

राम दयालु सिंह महाविद्यालय एनएसएस इकाई, मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने पर्यावरण बचाव का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन मानव सहित सभी जीव जंतुओं के जीवन के लिए जरूरी है। समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाले समय में यहां की मिट्टी, हवा और पानी इतना दूषित हो जाएगा कि सांस लेना मुश्किल होगा। हमें सुविधा भोगी जीवन शैली को त्यागना होगा और प्रकृति के साथ जुड़कर चलना होगा तभी क्रांतिकारी बदलाव संभव है।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि प्राचीन शास्त्रों में हमारे बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने के महत्व पर काफी बल दिया गया है। स्वच्छ एवं खूबसूरत वातावरण मेरा अधिकार है। उसकी रक्षा करना और लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है।

Advertisements
World Environment Day
World Environment Day

सबों ने शपथ लेते हुए कहा कि
हम शपथ लेते हैं….. पर्यावरण की रक्षा करेंगे। भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे। जल संरक्षण और पौधरोपण के लिए हम संकल्पित हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण समारोह में परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ शशि पासवान, डॉ ममता कुमारी, डॉ मीनू कुमारी, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार चौधरी, दिगंबर कुमार, श्याम बिहारी सिंह, दीपक कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
वहीं शपथ ग्रहण सभा में एनएसएस कार्यकर्ताओं में आकाश, दिव्य ज्योति, पवन कुमार ठाकुर, जगमोहन कुमार, राहुल कुमार, अनमोल कुमार, नीरज कुमार, आलोक कुमार आदि ने हिस्सा लिया.

#worldenvironmentday #environmentday #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.