www.goltoo.in

Weather Forecast No Relief till 11 June नौ शहरों में भीषण उष्ण लहर का अलर्ट, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

June 5, 2023 | by Goltoo

Patna 5 June : Weather Forecast अगले कुछ घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के नौ शहरों के मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सिवान, मधुबनी, सारण, नवादा में लू का प्रभाव बना रहेगा। प्रदेश के आठ जिलों के पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, सुपौल, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, पूर्वी चंपारण में भीषण उष्ण लहर का अलर्ट है।


उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहेगा, बिहार में 8 जून तक अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की गई है. 8 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर झारखंड में भी हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना है, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी हीटवेव देखे जाने की उम्मीद है. विदर्भ में 6 जून से 8 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 जून और 8 जून हीटवेव चलने की उम्मीद है।

heat wave, hot, sun-1531243.jpg


राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण गर्मी की वजह से चार जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रही जबकि आठ जिलों में हीट वेव की स्थिति घोषित की। रविवार को भागलपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि, अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के नौ शहरों के मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहेगा।


उत्तर पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इस दौरान राजस्थान से गर्म हवा बिहार में प्रवेश कर रही है। इस कारण प्रदेश में लू का प्रभाव बना रहेगा। पटना में रात तक गर्म हवाओं का प्रभाव बना रह रहा है। रात 11 बजे तक लोग लू जैसी स्थिति झेल रहे हैं लोग।

#heatwave #weatherforecast #weathernews

RELATED POSTS

View all

view all