Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 June : B.R.A. Bihar University डॉ. संजय कुमार के कुलसचिव बनने पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने हर्ष व्यक्त किया और बुके बेकर स्वागत किया।
अतिथि प्राध्यापक संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ संजय के कुलसचिव बनने से अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी, शिक्षकों एवं छात्रों में काफी हर्ष है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि डॉ. संजय अर्थशास्त्र के विद्वान शिक्षक हैं।

B.R.A. Bihar University
B.R.A. Bihar University के नए कुलसचिव डॉ. संजय कुमार बने

पूर्व में इसी विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के रूप में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। वे बखूबी स्थानीय समस्याओं से अवगत हैं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का चहुंमुखी विकास होगा। डॉ संजय ने भरोसा दिलाया कि अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द होगा। उच्च शिक्षा को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


बधाई देने वालों में अध्यक्ष डॉ ललित किशोर के साथ, महासचिव डॉ राघव कुमार, डॉ अफरोज, डॉ गुंजन कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रवि भूषण कुमार सिंह, डॉ रविंद्र कुमार सिंह, डॉ मयंक कुमार, डॉ नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.