Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 April : मुजफ्फरपुर के LS College में सत्र 2025-27 के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए भव्य दीक्षारंभ समारोह आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और डीएम सुब्रत कुमार सेन ने छात्रों को नैतिकता, कौशल विकास और निरंतर सीखने पर जोर देते हुए प्रेरित किया।

LS College दीक्षारंभ 2025-27

LS College में शुक्रवार को सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों के लिए भव्य दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। आचार्य कृपलानी सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, आईएएस उपस्थित रहे

दीप प्रज्वलन और संगीत विभाग के छात्रों द्वारा कुलगीत प्रस्तुति के बाद अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कॉलेज के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि नई पहलों के साथ संस्थान का भविष्य भी स्वर्णिम होगा। उन्होंने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए उच्च शिक्षा का एक आदर्श मॉडल बनेगा। कॉलेज छात्र-केंद्रित, तकनीकी रूप से उन्नत स्किल हब के रूप में उभरेगा तथा 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए छात्रों को तैयार करेगा।

Advertisements
LS College दीक्षारंभ 2025-27
LS College दीक्षारंभ 2025-27

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए कॉलेज कैंपस में आना हमेशा सुखद अनुभव होता है। उन्होंने सलाह दी कि छात्र पहले खुद के बारे में सोचें और हर भूमिका में शत-प्रतिशत प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिणाम हमेशा हाथ में नहीं होते, लेकिन ईमानदार प्रयास कभी न कभी अवश्य फल देते हैं। डीएम ने खेल, स्टार्टअप समेत विभिन्न क्षेत्रों में करियर प्रॉस्पेक्ट्स की चर्चा करते हुए बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया और छात्रों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में नवागंतुक छात्रों से आह्वान किया कि वे शुरुआत से ही स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और अपने आचरण व कर्म से कॉलेज, विश्वविद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रतिस्पर्धी युग है, लेकिन अवसर भी पहले से कहीं ज्यादा हैं।

उच्च शिक्षण संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने के लिए नहीं हैं, बल्कि गहन ज्ञान, मजबूत संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने तथा जीवन जीने की कला सिखाने का माध्यम है। कुलपति प्रो. राय ने छात्रों को सलाह दी कि लक्ष्य हमेशा स्पष्ट रखें, समय का सम्मान करें, निरंतर सीखते रहें और गलतियों से भी सबक लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंक कुछ भी परिभाषित नहीं करते, बल्कि चरित्र और संस्कार मायने रखते हैं। उन्होंने अंत में सभी से मूल्यों को हर हाल में बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. शशिकांत पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने प्रस्तुत किया। दीक्षारंभ समारोह में प्रो. टीके डे, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो. राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनन्द कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.