Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में अब CNG ऑटो ही, प्रदुषण फैलानेवालों पर जुर्माना-जिलाधिकारी

Shaheed Diwas

Muzaffarpur 17 June : मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण को देखते हुए अगले 2 साल में जितने भी ऑटो हैं, उन्हें सीएनजी में कन्वर्ट हो जाना है. लगभग एक सौ ऑटो अभी सीएनजी पर चल रहे हैं. गौरतलब है की मुजफ्फरपुर में प्रदूषण अब खतरनाक हो गया है. धूल और वायु प्रदूषण से शहर को मुक्त कराने के प्रयास में जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरपुर में ढाई साल के अंदर धीरे-धीरे सभी ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट या बदल देना है. डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो को सीएनजी में बदलना अनिवार्य हो जाएगा अगले 2 साल में. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नारायणपुर में गिट्टी बालू सीमेंट के चल रहे कारोबार पर भी रोक भी रोक लगानी है.

Shaheed Diwas

बेला और अन्य जगहों पर चल रहे अवैध कारखानों से हो रही प्रदूषण पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि शहर में जो भी भवन और बड़े निर्माण हो रहे हैं उन्हें की ग्रीन कवर से ढककर निर्माण नहीं किया जा रहा है उन पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया.

#Muzaffarpur #Pollution