Headlines

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की शान सरैयागंज टावर नए रंग में

saraiyaganj tower muzaffarpur saraiyaganj tower muzaffarpur
Advertisements

एक अलग ही छटा बिखरेगी सरैयागंज टावर.आसपास से गुजरने वालों की नजर एक बार टावर पर जरूर टिकेगी.

Muzaffarpur 22 July : मुजफ्फरपुर की शान है सरैयागंज टावर, जिसे नया रूप दिया जा रहा है. कुछ ही दिनों में नए रंग के साथ नजर आएगी. सरैयागंज टावर पर लगी घड़ी को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है. अधिकांश हिस्सों पर काम पूरा हो गया है और रंग रोगन किया जा रहा है. एक अलग ही छटा बिखरेगी सरैयागंज टावर.आसपास से गुजरने वालों की नजर एक बार टावर पर जरूर टिकेगी.

Service Regularization
video of Tower Muzaffarpur

पिछले कुछ दिनों से सरैयागंज टावर का घडी काम नहीं कर रही थी जिसे एक नए लुक के साथ फिर से चालू कर दिया गया है. सरैयागंज टावर का पुनर्निर्माण मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पर किया जा रहा है. हरी पट्टी और बांसों को लगाकर इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है. इसके 3D डिजाइन पर भी काम चल रही चल रहा है.

Timelapse video of Tower Muzaffarpur

आजादी की लड़ाई में शहीदों के नाम भी अंकित है पर उसमें कुछ नीचे चले गए हैं जो सड़क की ऊंचाई होने के कारण अब नहीं दिखती है या मिट चुकी है. इन सभी को फिर से इस पर पिरोया जाएगा. स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत फव्वारों के लगने की भी बात चल रही है. अगले कुछ महीनों के अंतर्गत सरैयागंज टावर एक नए स्वरूप में सबों को अपनी ओर आकर्षित करेगा.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpurnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *