Muzaffarpur 9 August : श्रावणी सोमवार के दिन बाबा गरीब नाथ का महाश्रृंगार पान के पत्तों और फूलों से किया गया. बाबा गरीब नाथ मंदिर में लगभग रात के 9:00 बजे 5 फ़ीट पान के पत्तों के साथ-साथ अपराजिता, कमल, गेंदा, चमेली, जूही आदि फूलों से बाबा गरीब नाथ का महा श्रृंगार हुआ. सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे बाबा के श्रद्धालु. वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आचार्य पंडित अजय झा ने रुद्राभिषेक और पंचामृत स्नान कराकर धूप दीप से आरती की.
शिवमय हो गया बाबा नगरी मुजफ्फरपुर अंतिम सोमवारी पर – GoltooNews https://t.co/TJAYNNUJDH #garibnathmandir #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 8, 2022

#zaffarpurnews #babagaribnath

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।