Headlines

Muzaffarpur News : एक परिवार के चार लोग करंट के चपेट में, दो की मौत.

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : 11000 केवीए पोल के संपर्क में आने से एक परिवार के चार लोग करंट के चपेट में आ गए दो की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर के करजा थाना के झखड़ा गांव में करंट लगने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई. उसी परिवार के दो और लोगों घायल हो गए. मरने वालों में 60 वर्षीय गुर्जर राम और उनकी बहू 35 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई उन्हें बचाने में ही. इन दोनों को बचाने दौड़े उनके बच्चे उनके परिवार के तो और लोग घायल हो गए.

Shaheed Diwas

इनके घर के समीप 11000 केवीए के बिजली के पोल के संपर्क में आने से करंट लगी. घर के बुजुर्ग बथान की तरफ जा रहे थे इसी बीच पोल के संपर्क में आ गए और उसमें लटक गए . उन्हें बचाने के क्रम में बहु भी चपेट में आ गई. दोनों को बचाने में परिवार के और लोगों के संपर्क में आ गए दादी और पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गांव वालों ने किसी तरीके से सूखी लकड़ियों से सब को अलग किया तब तक दो की मौत हो चुकी थी. बिजली विभाग और थाना को सुचना दी गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और मातम छा गया सभी मजदूर परिवार के थे.

#muzaffarpurnews #muzaffarpur