Muzaffarpur 24 April : Muzaffarpur जिले के अभ्युदय शरण को उनकी कद-काठी के अनुसार मिली दो पहिया साइकिल.
समाज कल्याण विभाग बौना व्यक्तियों को उनकी कद-काठी के अनुसार साइकिल बनवा कर दे रही है। इसकी शुरूआत आज दिनांक 24.04.2023 को दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय के द्वारा जिला दिव्यांगजन कोषांग मुजफ्फरपुर के सौजन्य से जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने श्री अभ्युदय शरण को दो पहिया साइकिल की चाभी प्रदान की।
दिव्यांगजन निदेशालय के जिला सहायक निदेशक श्री निपेन्द्र निराला ने बताया कि दिव्यांगजन की सूची में बौनापन को राज्य सरकार ने शामिल कर लिया है। अब बौना व्यक्ति को ट्राई साइकिल नहीं दी जा सकती है।

ऐसे में दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बिहार सरकार ने उनकी कद -काठी के अनुसार साइकिल देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले से श्री अभ्युदय शरण का चयन किया गया था। आज उनकी शरीर के मापी के अनुसार विभाग द्वारा साईकिल प्रदान किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार, एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे।
#news #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।