Headlines

Muzaffarpur की पल्लवी ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 18 November : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय अंडर-14 कुश्ती चैंपियनशिप में Muzaffarpur की प्रतिभाशाली बेटी पल्लवी ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

Muzaffarpur की पल्लवी

Muzaffarpur की पल्लवी ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य
पल्लवी ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिल मोहन झा के अनुसार, पल्लवी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पल्लवी मुजफ्फरपुर के बेला छपरा की रहने वाली हैं और राजकिशोर साह और रूबी कुमारी की बेटी हैं। खास बात यह है कि उनकी बड़ी बहन वैष्णवी भी राष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं।

पल्लवी के मामा और कोच रंजीत कुमार साह ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करना है।

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष और तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, उपाध्यक्ष कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, सदस्य रागिनी ठाकुर, अब्दुल रहमान, आशीष कुमार और मुखर्जी सेमिनरी के शारीरिक शिक्षा शिक्षक बालमुकुंद ने पल्लवी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।