Headlines

Muzaffarpur Rail News : Holi Special Train & Sadbhawna Express

Shaheed Diwas
Advertisements

होली के अवसर पर मुजफ्फरपुर से वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. गाड़ी नंबर 05557 मुजफ्फरपुर से वलसाड के लिए 22 और 29 मार्च को मुजफ्फरपुर से रात 8:10 पर खुलेगी तीसरे दिन 11:30 पर वलसाड पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05558 हो जाएगी वलसाड मुजफ्फरपुर 25 मार्च और 1 अप्रैल को वलसाड से 6:45 शाम में खुलेगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन आज हाजीपुर, छपरा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, आगरा, बयाना, गंगापुर, सवाई माधोपुर कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, भरूच, सूरत स्टेशन पर रुकेगी.


13 और 15 मार्च को सद्भावना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेल खंड की दोहरीकरण के कारण रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली 14015 सद्भावना एक्सप्रेस 13 और १५ मार्च को रद्द रहेगी . आनंद विहार से रक्सौल आने वाली 14016 नंबर की सद्भावना एक्सप्रेस 11 और 13 मार्च को रद्द रहेगी पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम सी एस प्रसाद की दी गई जानकारी.