Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 April : Muzaffarpur जिला स्कूल में आयोजित रामजपन राय मेमोरियल खो-खो प्रतियोगिता के समापन में मध्य विद्यालय सकरी सरैया ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की।

Muzaffarpur में रामजपन राय मेमोरियल Kho-Kho Competetion का समापन

मुजफ्फरपुर जिला स्कूल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय रामजपन राय मेमोरियल खो-खो प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में मध्य विद्यालय सकरी सरैया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

Muzaffarpur

बालक वर्ग में मध्य विद्यालय सकरी सरैया ने डीएवी बखरी को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि डीएवी बखरी उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में भी सकरी सरैया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य विद्यालय हरपुर को पराजित कर विजेता का खिताब जीता, जबकि हरपुर की टीम उपविजेता रही।

Advertisements
Muzaffarpur में रामजपन राय मेमोरियल Kho-Kho Competetion का समापन
Muzaffarpur में रामजपन राय मेमोरियल Kho-Kho Competetion का समापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खो-खो संघ के सचिव बलराम प्रसाद, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद, जिला स्कूल के प्राचार्य जीबु झा, किलकारी बाल केंद्र प्रभारी पूनम कुमारी, जिला कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, जिला कैरम संघ के सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्ण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किलकारी केंद्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसने समारोह की रौनक बढ़ा दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.