Headlines

मुजफ्फरपुर के स्कूल और कक्षाओं को 11.30 के बाद बंद करने का आदेश

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 24 April : मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी तरह के स्कूल और कक्षाओं को 11.30 के बाद बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों से भी बच्चों को हर हाल में 11.30 तक घर भेज देने का आदेश जारी किया गया है। इसका उल्लंघन करते हुए कोई संस्थान पाए गए तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत जिले के सभी स्कूलों में पूर्वाहन 11.30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधयों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ये आदेश सोमवार यानी 25 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

Shaheed Diwas

#Muzaffarpurnews