Headlines

Muzaffarpur Smart City :नगर विधायक द्वारा मुजफ्फरपुर बंद अब 24 मई को

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 18 May : मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ महीनों से जो भी हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है. मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर हर इलाके को खोद कर रख दिया गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हर तरफ जलजमाव है, छड़ निकले हुए हैं. आने जाने में परेशानी हो रही है. ईद का त्यौहार तो निकल गया. अब आने वाला मौसम बरसात का होगा, साथ ही तपती गर्मी में भी लोग झुलस रहे हैं वैकल्पिक रास्तों को अपनाते हुए.

Service Regularization
नगर विधायक विजेंद्र चौधरी
Service Regularization
Service Regularization


इस बीच नगर आयुक्त और विधायक के बीच तनातनी बनी हुई है. मुजफ्फरपुर में बेतरतीब निर्माण के विरोध में नगर विधायक ने 19 मई को मुजफ्फरपुर बंद का आह्वान किया था. हालांकि सोशल मीडिया पर इस पर विरोधाभास भी होने लगे थे कि मुजफ्फरपुर बंद क्यों. नगर विधायक ने अब एक नई तिथि निर्धारित की है मुजफ्फरपुर बंद के लिए. अब 24 मई को मुजफ्फरपुर बंद रहेगा.

Service Regularization

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का कहना है कि नगर आयुक्त के खिलाफ डिप्टी सीएम और प्रधान सचिव से मिलकर शिकायत की गई है.

गौरतलब है कि मेयर राकेश कुमार पिंटू जो डिप्टी सीएम से मिलकर वापस आए हैं और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक पद से खुद को अलग कर लिया है. मुजफ्फरपुर बंद का क्या औचित्य है यह तो मुजफ्फरपुर की जनता ही बताएगी और फैसला करेगी. जहां पहले से कोई काम करना कठिन है व्यवसाय चौपट हो रहे हैं तो ऐसे में फिर कुछ घंटों के लिए बंद करने से क्या फायदा होगा?

Service Regularization
y


आप सब अपनी राय कमेंट में लिख सकते हैं और अपनी इच्छा भी जाहिर कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *