Headlines

मुजफ्फरपुर जिले में जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता,कोरोना पर बच्चों का उत्साह भारी

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में जिला संस्कृति व युवा विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता .
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ .डीएसओ जय नारायण कुमार ने कहा, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया.

SKJ Law College
Photo courtesy Deepak

जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पंडित नेहरू स्टेडियम मुजफ्फरपुर में चल रहा है.2021 वर्ष में 458 स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 4110 स्टूडेंट्स ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया है। वर्ष-2019 में आयोजित प्रतियोगिता में महज 135 स्कूलों के लगभग 1200 बच्चे ही प्रतियोगिता में शामिल हो सके थे।नेहरू स्टेडियम में होने वाले विद्यालय स्तरीय जिला खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों की संख्या 2 गुना से अधिक तक बढ़ गई है।

SKJ Law College
Photo courtesy Deepak

डीएसओ जय नारायण कुमार ने बताया, इस वर्ष सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों की सहभागिता बढ़ी है। खेलों को लेकर दूरदराज के स्कूलों में भी जागरूकता आई है। वहीं, फिट इंडिया और खेलो इंडिया के जिला नोडल शिक्षक दीपक कुमार ने बताया, फिट इंडिया क्विज समेत अन्य कार्यक्रमों से बच्चों में खेलकूद को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है।

SKJ Law College
Photo courtesy Deepak

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के आधार पर 500 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कबड्डी प्रतियोगिता में रेफरी पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।

SKJ Law College
Photo Deepak

इसे लेकर चंद्रशील विद्यापीठ ने सभी विधाओं से अपना नाम वापस लेते हुए प्रतियोगिता से बाहर होने का फैसला किया। स्कूल के शारीरिक शिक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि एक दिन पहले स्कूल की ओर से दिए गए विरोध पत्र पर बगैर निर्णय दिए ही शुक्रवार को मैच शुरू करा दिया गया। दूसरे ग्रुप के मैच में भी रेफरी के फैसले पर आपत्ति के कारण टीम लौट गई।

SKJ Law College
Photo Deepak

जिला संस्कृति एवं युवा विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता पंडित जवाहरलाल स्टेडियम में खेली जा रही है। मारवाड़ी व्यायामशाला मुजफ्फरपुर में बास्केटबॉल लड़कों का फाइनल खेला गया।

SKJ Law College
Photo by Goltoo
SKJ Law College
Photo by Goltoo Singh
SKJ Law College
Photo by Goltoo Singh
SKJ Law College
Photo by Goltoo Singh
Video by Goltoo Singh Girls Final

फाइनल सेंट जेवियर्स सीनियर के बीच खेला गया। मुजफ्फरपुर और सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल बैरिया मुजफ्फरपुर। मैच सेंट जेवियर्स सीनियर जूनियर गौशाला रोड मुजफ्फरपुर ने जीता।

जिला संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत पंडित जवाहरलाल स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं बास्केटबॉल लड़कियों का फाइनल मारवाड़ी व्यायामशाला मुजफ्फरपुर में खेला गया। फाइनल सेंट जेवियर्स मुजफ्फरपुर और जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। मैच सेंट जेवियर्स सीनियर जूनियर गौशाला रोड मुजफ्फरपुर ने जीता।

मैच के परिणाम
बास्केटबाल
विजेता गर्ल्स – सेंत जेवियर्स गौशाला उपविजेता जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल
विजेता बॉयज – सेंत जेवियर्स गौशाला

SKJ Law College
Photo by Deepak

.

वॉलीबॉल अंडर-14 गर्ल्स
विजेता – उमवि रतमनिया,
उप विजेता – जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल

SKJ Law College

अंडर-19
विजेता – जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल
उप विजेता – एमडीडीएम काॅलेज

बास्केटबॉल अंडर-17 गर्ल्स
विजेता – संत जेवियर स्कूल
उप विजेता – जीडी मदर इंटरनेशनल
अंडर – 17 बॉयज
विजेता – संत जेवियर

SKJ Law College

बैडमिंटन अंडर-19 ब्वाॅयज : रचित कुमार विजेता, अमृतराज उप विजेता, शिवांस सिंह तृतीय, राघव कालरा चतुर्थ। बालिका वर्ग : पलक विजेता, आदिल्य उप विजेता, आशा कुमारी तृतीय, नीरू कुमारी चतुर्थ। अंडर-17 ब्वाॅयज : गगन गुंज प्रथम, लक्ष्य उप विजेता, आदित्य तृतीय, रवि चतुर्थ. अंडर 17 गर्ल्स कामिनी कुमारी विजेता, शालिनी मिश्रा उप विजेता, मेधा कृति तृतीय, अर्पणा चतुर्थ। अंडर-14 ब्वाॅयज : के कश्यप विजेता, आयुष राज उप विजेता, आशीष तृतीय, प्रांजल चतुर्थ, अंडर 14 गर्ल्स : नाजिया विजेता, शुहानी उप विजेता, नंदनी तृतीय, इशिता शर्मा चतुर्थ। कबड‍्डी अंडर-14 बालक : इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल विजेता, मवि आरोपुर उप विजेता, बालिका अंडर 14 : म.वि. बीएमपी-6 कंपाउंड विजेता, डीडब्लुपीएस उप विजेता,

video by goltoo singh

बालक अंडर-17 : वीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल विजेता, उवि शीतल सिंह खरौना उप विजेता। बालिका अंडर-17 : उवि हरि सिंह छपरा विजेता, सेंट जोसेफ पानापुर उप विजेता।
वेट लेफ्टिंग-डीएवी बखरी के रवि नारायण गोल्ड, 64 केजी में डीएवी बखरी के शिवम नारायण गोल्ड, डीएवी खबड़ा के विवेक शर्मा सिल्वर, 44-केजी गर्ल्स में आजी. उवि. देवरिया अंशु कुमारी गोल्ड, डीएवी खबड़ा सोनल साैम्या सिल्वर, 53 केजी में आरके केडिया कि अनुष्का गोल्ड, 58 केजी में आरके केडिया कि नेहा कुमारी गोल्ड, 63 केजी में आरके केडिया की रुख्सार गोल्ड, 48 केजी में उवि. देवरिया अंजली कुमारी गोल्ड, 67 केजी में आरके केडिया की पल्लवी रानी गोल्ड।

#muzaffarpur #hindinews #schoolsports