Headlines

Muzaffarpur Sports News : टारगेटबॉल बिहार टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल 5 को

SKJ Law College
Advertisements

बिहार टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल 5 को

Muzaffarpur 2 June : 26 से 30 जून तक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित जूनियर नेशनल टारगेटबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बिहार टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय में सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी।

SKJ Law College
SKJ Law College

टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सलेक्शन ट्रायल में राज्य के सभी जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। बिहार राज्य डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवम दो कलर फोटो साथ लाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

चयन समिति में बेगूसराय के मिथिलेश पांडे, वैशाली के अमित कुमार, मधुबनी के राजशेखर, समस्तीपुर के अवधेश कुमार झा, बेतिया के प्रमोद कुमार, सुपौल के तरुण कुमार झा, शिवहर के लालबाबू सिंह, सीनियर नेशनल कप्तान अकाश एवं कल्पना है। वहीं रेफरी की भूमिका में अभिनव आनंद, रागनी ठाकुर, गौरव कुमार, अभिषेक अभिमन्यु, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी,मोनिका कुमारी, रंजीता कुमारी होंगी।

SKJ Law College

#Muzaffarpurnews