Muzaffarpur : वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ ने रमेश प्रसाद सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों के प्रति योगदान को किया याद
June 7, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 June : Muzaffarpur के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ द्वारा सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक एवं फुटबॉल प्रेमी रमेश प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Muzaffarpur : वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ ने रमेश प्रसाद सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
स्थानीय कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में Muzaffarpur वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के तत्वावधान में संघ के सदस्य एवं बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक स्वर्गीय रमेश प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू जी ने की।

शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय रमेश प्रसाद सिन्हा के फुटबॉल खेल के प्रति समर्पण तथा बिहार पुलिस मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि रमेश प्रसाद सिन्हा न केवल एक अनुशासित पुलिस अधिकारी थे, बल्कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए भी सदैव तत्पर रहते थे।
सभा में हरनाम सिंह, सुधीर कुमार सिंह, विनोद कुमार चौधरी, नरेश प्रसाद, असगर हुसैन, समीम उल हक उर्फ पप्पन, अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, रामबाबू चौधरी, सिकंदर आजम, मोहम्मद कासीमुद्दीन, राकेश कुमार पासवान एवं शैलेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मुजफ्फरपुर के परिमल कुमार शर्मा और धर्मपत्नी तुहिना शर्मा की प्रेरक सफलता की कहानी, चाय बागानों से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर और लगातार दूसरा Best Homestay Award https://t.co/bAT9tFLvhM #homestay #darjeeling #Muzaffarpur pic.twitter.com/QghTuVaelz
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 6, 2026
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा के अंत में सभी ने स्वर्गीय रमेश प्रसाद सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all