Muzaffarpur News
Advertisements

Hajipur 6 June : World Environment Day पर हाजीपुर में पर्यावरण विशेषज्ञ एवं ‘वेटलैंड मैन’ डॉ. सत्येन्द्र कुमार तथा साहित्यकार नर्मदेश्वर सिंह को वरिष्ठ साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ ने सम्मानित किया।

World Environment Day पर ‘वेटलैंड मैन’ डॉ. सत्येन्द्र कुमार सम्मानित

पर्यावरण योद्धा डॉ सत्येन्द्र को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित, यह सम्मान दुर्गा माता मंदिर परिसर में हिंदी साहित्य के शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ द्वारा किया गया।

World Environment Day के अवसर पर राजेंद्र चौक हाजीपुर दुर्गा माता के मंदिर के पास अपने विषय के चर्चित विद्वान एस एन एस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार और हिन्दी एवं बज्जिका के प्रसिद्ध विद्वान नर्मदेश्वर सिंह को बिहार के प्रसिद्ध आलोचक शालिग्राम सिंह अशान्त तथा हिंदी एवं बज्जिका के साहित्यकार हरिविलास जी ने उपरोक्त दोनों को शाल समर्पित कर सम्मानित किया।

Advertisements
World Environment Day पर ‘वेटलैंड मैन’ डॉ. सत्येन्द्र कुमार सम्मानित
World Environment Day पर ‘वेटलैंड मैन’ डॉ. सत्येन्द्र कुमार सम्मानित

पर्यावरण योद्धा डॉ सत्येन्द्र कुमार अपने विषय के बिहार के सुविख्यात विद्वान है इन्हें अपने देश सहित कई देशों में सम्मानित किया गया है, यह बिहार के लिए गौरव की बात है। डॉ सत्येन्द्र अंतर राष्ट्रीय जर्नल के प्रधान संपादक है इन्हें वेटलैंड मैन के नाम से भी जाना जाता है।
वही नर्मदेश्वर जी की दर्जनों पुस्तक प्रकाशित है।

हिंदी साहित्य जगत में शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ हाजीपुर (बिहार) के एक प्रतिष्ठित और प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं आलोचक हैं , हाजीपुर के साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों में वे एक प्रमुख हस्ती हैं, जो अपनी ओजस्वी कविताओं, सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार करने वाली रचनाओं और गहन आलोचनात्मक व्याख्यानों के लिए जाने जाते हैं। 2018 में आयोजित साहित्य सम्मेलन में बिहार के राज्यपाल टंडन जी ने अशांत जी सम्मानित भी किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.