Muzaffarpur U19 Cricket League : Bharti Club Easy Win over Police Line
January 15, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 January : मुजफ्फरपुर अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में आज खेला गया एकमात्र मैच लंगट सिंह कॉलेज के मैदान में जो पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी और भारतीय क्रिकेट क्लब के जूनियर विंग के साथ खेला गया.

पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में 64 रन बनाए और ऑल आउट हो गई पूरी टीम. पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गौरव ने 26 रन बनाए अंकित अंकित 24 रेहान 13 बनाकर आउट हुए.

गेंदबाजी में भारती जूनियर की तरफ से अक्षत ने 7 ओवर में 3 विकेट लिए 14 रन दे आर्यन ने 7 ओवर में 2 विकेट लिए 17 रन देकर आदित्य ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिया.


भारती क्लब जूनियर की एक आसान जीत 8 विकेट से . भारती जूनियर ने दशवें ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
आज का मन ऑफ़ थे मैच भारती जूनियर के अक्षत को दिया गया. आज के अंपायर रविकुमार सिंह और सन्नी वर्मा थे.


#cricket #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all