www.goltoo.in

Muzaffarpur Wrestling News जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 7 और 8 जुलाई को

June 7, 2023 | by Goltoo

wrestle-wrestler-sports-3724557

Muzaffarpur 7 June : Muzaffarpur Wrestling News आज मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ की बैठक स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय के क्रीड़ा भवन के बाहरी परिसर में महेंद्र प्रसाद क्रीड़ा निदेशक एल एस कॉलेज के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 7 और 8 जुलाई को स्थानीय नेहरू स्टेडियम के खेल व्यामशाला में अंतर विद्यालय सह जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया की प्रतियोगिता बालक एवम बालिका वर्ग के अंडर 12, अंडर 15, अंडर 17 एवम सीनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय मैट पर आयोजित होगी। संघ के उपाध्यक्ष कुमार आदित्य ने बताया की प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों को जोड़ना है। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, मोहम्मद इरफान, महेश शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य राज उपस्थित थे।

#wrestling #Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all