Headlines

11th Sr. National Targetball Championship बिहार पुरुष एवम महिला टीम क्वार्टर फाइनल में

SKJ Law College
Advertisements

Alwar 13 June : 12 से 15 जून तक राजस्थान के अलवर में आयोजित11th Sr. National Targetball Championship में बिहार की पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बिहार टारगेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिलमोहन झा ने टीमों के शानदार प्रदर्शन की जानकारी दी।

11th Sr. National Targetball Championship

11th Sr. National Targetball Championship बिहार पुरुष एवम महिला टीम क्वार्टर फाइनल में
11th Sr. National Targetball Championship बिहार पुरुष एवम महिला टीम क्वार्टर फाइनल में

पुरुष वर्ग में बिहार ने अपने पहले मैच में पुडुचेरी को 7-0 के स्कोर से हराकर अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने दूसरे मैच में तमिलनाडु सीबीएसई टीम को 7-2 से और तीसरे मैच में गोवा को 7-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। अपने अंतिम पूल मैच में बिहार ने राजस्थान को 8-0 से हराकर पूल विजेता के रूप में अपनी जगह पक्की की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इसी तरह बिहार की महिला टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्थान को 3-0 के स्कोर से हराया और महाराष्ट्र को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कोच रागिनी ठाकुर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मैच आज रात खेले जाएंगे।