सीईई के पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है. सभी कैटेगरीज के लिए प्रैक्टिस टेस्ट का लिंक साइट पे दिया गया है और कैंडिडेट्स घर पे ही CEE कि अभ्यास कर सकते हैं- कर्नल बॉबी जसरोटिया

Muzaffarpur 3 March : आर्मी भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के सेना भर्ती निर्देशक, कर्नल बॉबी जसरोटिया सेना मेडल ने मीडिया को संबोधित किया और सेना भर्ती चुनौती के विषय में जानकारी दी। कर्नल ने बताया के अभी रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गया है और पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगा और दूसरे चरण में फिजिकल और मेडिकल होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है 250 रुपये भारतीय सेना देगी और 250 रुपये उम्मीदवारों को देने होंगे। उम्मीदवार भुगतान पोर्टल पे अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शुल्क जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवार की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें CEE के वीडियो यूट्यूब और हमारी साइट पर अपलोड हैं। सीईई के पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। सभी कैटेगरीज के लिए प्रैक्टिस टेस्ट का लिंक साइट पे दिया गया है और कैंडिडेट्स घर पे ही CEE कि अभ्यास कर सकते हैं। सेना भर्ती निर्देशक कर्नल बॉबी जसरोटिया सेनल मेडल ने उम्मीदवारों और उनके माता पिता से अनुरोध किया कि वे दलालों के चुंगुल में ना आए।
अग्निवीरों का दस्ता ट्रेनिग के लिए रवाना, 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन जारी – GoltooNews https://t.co/2x4sNkPLhF #agniveer #Muzaffarpurnews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 26, 2023
सेना भर्ती निदेशक ने युवाओं को सूचित किया कि वर्ष 2023- 24 के लिए भारतीय सेना में विभिन्न ट्रेडों की भर्ती की जानी हैं, जिसका 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा हैं। आप सभी भारतीय सेना में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप ट्रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी के साथ सेना भर्ती के स्वच्छ निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से गुजर कर भारतीय सेना का हिस्सा बने।
सेना भर्ती निर्देशक ने इन अभ्यर्थियों को दलालों से भी सावधान रहने को कहा है।
#armyrecruitment #agniveer #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।