Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 November : बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।


प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार सिंह का प्राचार्य कक्ष में शॉल और बुके देकर स्वागत किया तथा गणित और विज्ञान विषय को 6-12 वी के छात्रों के लिए और रुचिकर बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए विचार विमर्श किया. प्रो राय ने कहा की स्कूली शिक्षा ही मूल आधार है, अगर वहां नींव अच्छी हो तो कॉलेज और विश्वविद्यालय में उम्दा दर्जे के छात्र आयेंगे और उच्च शैक्षणिक माहौल का निर्माण हो सकेगा.

प्रो राय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहना करते हुए कहा की कॉलेज के शिक्षक भी इस पुनीत कार्य में योगदान दे जिससे व्यापक स्तर पर बिहार में शैक्षणिक सुधार हो सके. उन्होंने कहा की गणित और विज्ञान विषय को छात्रों में लोकप्रिय और ग्राह्य बनाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने और उस पर अमल करने की जरूरत है.

Advertisements


विशिष्ट अतिथि सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैथ ओलंपियाड छात्रों को अपनी अवधारणाओं में महारत हासिल करने और कठिन सवालों को सरलता से समझने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर स्नातकोत्तर गणित विभागाध्यक्ष प्रो चन्द्रशेखर प्रसाद, डॉ टीके डे, प्रो विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, सहित अन्य शिक्षक और बिहार शिक्षा परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे.

#lscollege #rdscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.