Muzaffarpur News
Advertisements

चुनाव में वार्ड पार्षद उपमेयर और मेयर पद के लिए अलग-अलग बैलट पेपर होंगे तो ईवीएम भी अलग-अलग होगी.

Muzaffarpur 12 September : नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी की है. ईवीएम की कमिश्निंग जिला स्तर पर ही होगी. उसके बाद उसे स्ट्रांग रूम में रखने की तैयारी चल रही है. इस बार आम जनता चुनाव में मेयर पद को अपने हाथों से चुनेगी इस लिए इस बार 3 तरह के बैलेट पेपर होंगे.

Kalambagh Chowk Muzaffarpur City

चुनाव में वार्ड पार्षद उपमेयर और मेयर पद के लिए अलग-अलग बैलट पेपर होंगे तो ईवीएम भी अलग-अलग होगी. ईवीएम की संख्या बढ़ेगी तो सुरक्षा के इंतजाम को पक्का करने के निर्देश दिए हैं राज्य निर्वाचन आयोग ने. तीन तरह के बैलेट पेपर तीन तरह के ईवीएम के होने के कारण अब स्ट्रांग रूम में भी इन सभी ईवीएम को अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा. प्रत्येक कुछ वार्ड पर ईवीएम के रखने की तैयारी चल रही है. एक से पांच या पांच से 10 वार्ड के ईवीएम एक कमरे में रहेंगे. ईवीएम को रिसीव करने के लिए अधिकारी बैठेंगे. उसके पीछे ईवीएम की रिपोर्ट बनाई जाएगी. सब काउंटर की भी व्यवस्था होगी. सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे. घेराबंदी भी होगी.

नामांकन की प्रक्रिया शनिवार 10 सितंबर से शुरू हो गई है प्रथम चरण के लिए. वैसे अभी तक किसी ने कोई नामांकन नहीं किया है. मुजफ्फरपुर में 9 में से 8 नगर परिषदों का नामांकन होना है. तुर्की कुढ़नी का नामांकन कुढ़नी से होगा.सभी नगर परिषदों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं. सोमवार से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है.

Advertisements

#evm #vvpat #election #chunav #Nagarnigamchunav

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.