Headlines

Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा

Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा
Advertisements

Muzaffarpur 19 September : Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा. समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप “समर्थ्य 2025” का आयोजन सिकंदरपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Para Games 2025 मुजफ्फरपुर का दबदबा

समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (सामर्थ्य) 2025 का आयोजन आज स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, सिकंदरपुर में किया गया।

Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा
Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, डी.पी.आर.ओ. श्री प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्री अभिमन्यु कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री अभिषेक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खेल निदेशक कुमार आदित्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया और इस तरह के आयोजन से एक सकारात्मक समाज का निर्माण होता है।
उनके द्वारा चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की और कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से न केवल जिले और राज्य, बल्कि देश और दुनिया में भी नाम कमा सकते हैं। उन्होंने कहा—

“प्रत्येक बच्चा, चाहे उसकी शारीरिक या बौद्धिक क्षमता जैसी भी हो, खेलों में भाग लेने, खुद को अभिव्यक्त करने और बिना किसी सीमा के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का हकदार है। सरकार की यह पहल इसी सोच पर आधारित है।”

Para Games 2025 स्टेट पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा

आज के खेल के परिणाम :

टी/एफ – 13
शॉट पुट

प्रथम – रुखसाना खातून
द्वितीय – मंजू कुमारी
तृतीय – रीना देवी

टी/एफ – 30

100 मी. दौड़ (अंडर 18)
प्रथम – शिवम कुमार
द्वितीय – उज्ज्वल कुमार
तृतीय – सोनू कुमार

800 मी. दौड़
प्रथम – निकेत कुमार
द्वितीय – दिव्यांशु कुमार
तृतीय -मोहम्मद नासिर

लॉन्ग जंप बालक
प्रथम – सोनू कुमार
द्वितीय – उज्जवल कुमार
तृतीय – मानव कुमार

जैवलिन थ्रो
प्रथम – करण कुमार
द्वितीय – आदित्य जयसवाल
तृतीय -शिवम कुमार

शॉट पुट
प्रथम – मोहम्मद वाहिद
द्वितीय – जिगर कुमार
तृतीय – चंचल झा

बालिका वर्ग में टी/एफ- 30 ग्रुप
शॉट पुट

प्रथम – भूमि कुमारी
द्वितीय – नंदनी कुमारी
तृतीय – अंबिया

800 मी. दौड़
प्रथम – गरिमा राज
द्वितीय – दौलत परवीन
तृतीय – मानसी कुमारी

100 मीटर दौड़
प्रथम – अंजना कुमारी
द्वितीय – प्रतिमा शालिनी
तृतीय- नंदनी कुमारी

टी – 20 कैटेगरी (स्पेशल एथलीट)
100 मी. दौड़
प्रथम – रोशन कुमार
द्वितीय – शिवम कुमार
तृतीय- अभिज्ञान पोद्दार

शॉट पुट
प्रथम – आदित्य कुमार
द्वितीय – कृसांक
तृतीय- अभिज्ञान भारद्वाज

टी – 20 (सीनियर)
शॉट पुट
प्रथम – करण कुमार
द्वितीय – यशस्वी कुमार
तृतीय- विशाल कुमार

800 मी. दौड़
प्रथम – प्रिंस राज
द्वितीय – अमृत कुमार महतो
तृतीय – विशाल कुमार

शारीरिक दिव्यांग (सीनियर)
टी – 42 लॉन्ग जंप
प्रथम – उमेश कुमार
द्वितीय – मोहम्मद संजूर आलम
तृतीय – सकलदेव कुमार

टी – 46 लॉन्ग जंप
प्रथम – नीरज कुमार
द्वितीय – सुनील कुमार
तृतीय – अमित कुमार

एफ – 46 हाइ जंप

प्रथम – मधुरेश कुमार
द्वितीय – सोनू कुमार
तृतीय – शुभम रजा

टी – 42/43 शॉट पुट
प्रथम – वीरू कुमार, वैशाली
द्वितीय – उमेश कुमार, सीतामढ़ी
तृतीय – जितेन्द्र कुमार , सीतामढ़ी

T – 40 लॉन्ग जंप (सीनियर)
प्रथम – अभ्युदय शरण
द्वितीय – सुमित राज
तृतीय – धर्मेंद्र कुमार

बालिका (सीनियर) एफ – 46
प्रथम – विभा देवी
द्वितीय – बाबूंती देवी
तृतीय – रिंकू देवी

एफ – 46 शॉट पुट
प्रथम – मधुरेश कुमार
द्वितीय – मोहन ठाकुर, वैशाली
तृतीय – सतीश कुमार सिंह, वैशाली

बैडमिंटन एस एल 3
प्रथम – अंकित कुमार
द्वितीय – शुभम कुमार
तृतीय – धीरज कुमार

एस. एच 6
प्रथम – अभ्युदय शरण
द्वितीय – सुमित राज
तृतीय- धर्मेंद्र कुमार

एस. एल – 3
प्रथम – सन्नी कुमार
द्वितीय – मो इम्तियाज

मूक बधिर बैडमिंटन (बालक)

प्रथम – आर्यन कुमार
द्वितीय – प्रियांशु कुमार
तृतीय – मो नासिर

एस एल 3
प्रथम – रौशनी कुमारी

एस यू 5
प्रथम – कुमारी रश्मि

डब्लू एच 1
प्रथम – रुखसाना खातून

मौके पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में समरेश कुमार, कुंदन राज, मिथिलेश शर्मा, निशार अहमद, मो जमील अहमद, राजेश कुमार, कंचन कुमार, मो शाकिब, मो शमशाद आलम, कुमार गौरव, करुणेश कुमार, अमरेश कुमार, राम कुमार राय शर्मा, लालबाबू सिंह, प्रवीण कुमार वर्मा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कोच ऊषा मनाकी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो हैदर परवाज़ एवं अभ्युदय शरण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *